गरीब साहिब जी सम्पूर्ण जीवन परिचय
संत गरीबदास जी महाराज
तब
परमेश्वर कबीर जी
ने कहा कि
मैं कुँआरी गाय
का दूध पीता
हूँ। बालक गरीबदास
जी ने एक
कुँआरी गाय को
परमेश्वर कबीर जी
के पास लाकर
कहा कि बाबा
जी यह बिना
ब्याई (कुँआरी) गाय कैसे
दूध दे सकती
है ? तब (कबीर
जी ने कुँआरी
गाय अर्थात् बच्छिया
की कमर पर
हाथ रखा, अपने
आप कुँआरी गाय
(अध्नया धेनु) के थनों
से दूध निकलने
लगा। पात्र भरने
पर रूक गया।
वह दूध परमेश्वर
कबीर जी ने
पीया तथा प्रसाद
रूप में कुछ
अपने बच्चे गरीबदास
जी को पिलाया
तथा सतलोक के
दर्शन कराये। सतलोक
में अपने दो
रूप दिखाकर फिर
जिंदा वाले रूप
में कुल मालिक
रूप में सिंहासन
पर विराजमान हो
गए तथा कहा
कि मैं ही
120 वर्ष तक काशी
में धाणक (जुलाहा)
रूप में रहकर
आया हूँ। पवित्र
वेदों में जो
कविर अग्नि, कविर्देव
(कविरंघारिः) आदि नाम
हैं वह मेरा
ही बोध है।
‘कबीर बेद हमारा
भेद है, मैं
मिलु बेदों से
नांही। जौन बेद
से मैं मिलूं,
वो बेद जानते
नांही।।‘ मैं ही
वेदों से पहले
भी सतलोक में
विराजमान था।
(गाँव छुड़ानी जि. झज्जर
(हरियाणा) में आज
भी उस जंगल
में जहाँ पूर्ण परमात्मा, का सन्त
गरीबदास जी को
मानव शरीर में
साक्षात्कार हुआ था,
एक यादगार विद्यमान
है।) आदरणीय गरीबदास
जी की आत्मा
अपने परमात्मा कबीर
बन्दी छोड़ के
साथ चले जाने
के बाद उन्हें
मृत जान कर
चिता पर रख
कर जलाने की
तैयारी करने लगे,
उसी समय आदरणीय
गरीबदास साहेब जी की
आत्मा को पूर्ण
परमेश्वर ने शरीर
में प्रवेश कर
दिया। दस वर्षीय
बालक गरीब दास
जीवित हो गए।
उसके बाद उस
पूर्ण परमात्मा का
आँखों देखा विवरण
अपनी अमृत वाणी
में ‘‘सद्ग्रन्थ‘‘ नाम
से ग्रन्थ की
रचना की। उसी
अमृत वाणी में
प्रमाण:
अजब नगर में
ले गया, हमकूं
सतगुरु आन। झिलके
बिम्ब अगाध गति,
सूते चादर तान।।
उपरोक्त वाणी में
आदरणीय गरीबदास साहेब जी
महाराज ने स्पष्ट
कर दिया कि
काशी वाले धाणक
(जुलाहे) ने मुझे
भी नाम दान
देकर पार किया,
यही काशी वाला
धाणक ही (सतपुरुष)
पूर्ण ब्रह्म है।
कबीर ही सतलोक
से जिन्दा महात्मा
के रूप में
आकर मुझे अजब
नगर (अद्धभुत नगर
सतलोक) में लेकर
गए। जहाँ पर
आनन्द ही आनन्द
है, कोई चिन्ता
नहीं, जन्म-मृत्यु,
अन्य प्राणियों के
शरीर में कष्ट
आदि का शोक
नहीं है।
इसी काशी में
धाणक रूप में
आए सतपुरुष ने
भिन्न-भिन्न समय
में प्रकट होकर
आदरणीय श्री अब्राहीम
सुल्तान अधम साहेब
जी तथा आदरणीय
दादू साहेब जी
व आदरणीय नानक
साहेब जी को
भी सतनाम देकर
पार किया। वही
कविर्देव जिसके एक रोम
कूप में करोड़ो
सूर्यों जैसा प्रकाश
है तथा मानव
सदृश है, अति
तेजोमय अपने वास्तविक
शरीर के ऊपर
हल्के तेजपुंज का
चोला (भद्रा वस्त्र
अर्थात् तेजपुंज का शरीर)
डाल कर हमें
मृत्य लोक (मनुष्य
लोक) में मिलता
है। क्योंकि उस
परमेश्वर के वास्तविक
स्वरूप के प्रकाश
को चर्म दृष्टि
सहन नहीं कर
सकती।
आदरणीय गरीबदास साहेब जी
ने अपनी अमृतवाणी
में कहा है
‘सर्व कला सतगुरु
साहेब की, हरि
आए हरियाणे नुँ‘‘। सन्
1966 को पंजाब प्रान्त के
विभाजन होने पर
इस क्षेत्र का
नाम हरिआणा (हरयाणा)
पड़ा। लगभग 236 वर्ष
पूर्व कही वाणी
1966 में सिद्ध हुई कि
समय आने पर
यह क्षेत्र हरयाणा
प्रान्त नाम से
विख्यात होगा। जो आज
प्रत्यक्ष प्रमाण है।
sant kabir ke shabad,kabir shabad pdf,kabir saheb,kabir ke dohe sant kabir ke bhajan,,songs of kabir,sant kabir ke sath,,sant kabir saheb guru nanak garib sahib dadu sahib gheesa meera
Sunday, November 10, 2019
Thursday, October 3, 2019
Wani garib sahib ji
Wani garib sahib ji
अकिल बिहूना आदमी, यों बन्धा जग माहिं।। 3 ।।
बुद्धिहीन ‘सुवा पक्षी' पंखों के होते हुए भी अज्ञानवश दूसरों के बंधन में पड़ जाता है। इसी प्रकार बुद्धिहीन मूर्ख मनुष्य मोह-माया की अज्ञानता में फंसकर इस संसार के बंधन में पड़ा हुआ है, अर्थात सब कुछ कहते-सुनते हुए भी मोह के बंधन से मुक्त नहीं हो पाता है।
सत साहेब जी : - SAT KABIR
अकिल बिहूना आंधरा, गज फन्दे पडो आय।
ऐसे सब लग बंधिया, काहि कहूं समझाय।। 5।।
ज्ञान-बुद्धि के बिना प्रत्येक प्राणी आंख रहते हुए भी अंधे के समान है। बुद्धिहीन मदमस्त हाथी अपार शक्तिशाली होते हुए भी जाल में फंस जाता है। इसी प्रकार इस जग का प्रत्येक जीव अपने-अपने अभिमान से बंधा हुआ है। किस-किस को समझाऊं, अर्थात विवेक बिना जहां देखो, यही हाल है।
सत साहेब जी : - SAT KABIR
माया सम नहिं मोहिनी, मन समान नहिं चोर।
हरिजन सम नहिं पारखी, कोई न दीसे ओर।।3।।
इस संसार में माया के समान कोई मोहने वाला नहीं है और मन के समान कोई चोर नहीं है। सद्गुरु के प्रियवर ज्ञान-उपदेशी तथा भक्ति-साधना करने वाले सेवक जनों के समान कोई पारखी (ज्ञानी) नहीं। इस प्रकार का ऐसा कोई और नहीं दिखाई देता।
सत साहेब जी : - SAT KABIR
माया सेती मति मिली, जो सोबरिया देहि।
नारद से मुनिवर गले, क्याहि भरोसा तेहि।। 10 ।।
इस माया-मोह से सावधान रहो। इससे मत मिलो, चाहे यह कितनी भी सुंदर व स्वर्णिम देह वाली ही क्यों न हो। इसके चक्कर में पड़कर तो देवर्षि नारद जैसे श्रेष्ठ मुनि भी गल गए। फिर विचार करो कि तुम्हारा क्या होगा? अर्थात माया के संग-प्रभाव से बच पाना अति कठिन है।
सत साहेब जी : - SAT KABIR
Saturday, September 28, 2019
आत्मा darshan
आत्मा darshan
भूत एवं भविष्य तथा उनके समय एवं स्थान को खत्म कर सकने वाला, निरंतर प्रकृति-प्रवाह से जुङा, वर्तमान क्षण में सक्रिय/सचेत/जाग्रत योगी, इच्छामात्र से समस्त प्रारब्ध/शरीरी/स्रष्टिक गतिविधियों का कुशल नियंता होता है।
यह “है” में “होना” का योग है।
अतः अचल आत्मा, सचल प्रकृति को यथावत जानो।
तासो ही कछु पाइये, कीजै जाकी आस।
रीते सरवर पर गये, कैसे बुझे पियास॥
आपा छिपा है आप में, आपही ढूंढे आप।
और कौन को देखिये, है सो आपही आप॥
भले ही कोई शास्त्रों की व्याख्या करे। देवों को प्रसन्न करने के लिए भजन करे। नाना शुभ-कर्म करे। तथापि जब तक ब्रह्म, आत्मा की एकता का बोध नहीं होता तब तक सौ ब्रह्माओं (सौ कल्प) के बीत जाने पर भी मुक्ति नहीं हो सकती।
वदन्तु शास्त्राणि यजन्तु देवान कुर्वन्तु कर्माणि भजन्तु देवता।
आत्मैक्यबोधेन बिनापि मुक्तिर्न सिद्धयाति ब्रह्मशतान्तरेअपि॥
(विवेक चूङामणि)
अपने किये हुये शुभ-अशुभ कर्म अवश्य ही भोगने पड़ते हैं। बिना भोग के कर्म नहीं मिटते। चाहे करोड़ों कल्प बीत जायें।
अश्वयमेव भोक्तव्यं कृतं कर्म शुभाशुभम।
नाभुक्तं क्षीयते कर्म कल्पकोटिशतैरपि॥
शब्द व्युत्पत्ति से अर्थ प्रसार एवं शब्दार्थ से स्थिति, स्थित है। भाव से स्वर में सन्निहित मूल अक्षर क्रमशः संस्कृत, देवनागरी लिपि है। जिससे विराट फ़िर आर्य पुरूष स्थित है। तदुपरान्त अन्य कृति विकृति हैं।
ट ठ ड ढ ण ङ, वर्ण शेष से भिन्न हैं।
क्षर से अक्षर का मूल निःअक्षर है।
केवल बुद्धि-विलास से, मुक्त हुआ न कोय।
जब अपनी प्रज्ञा जगे, सहज मुक्त है सोय॥
वचन वेद अनुभव युगति, आनन्द की परछाहीं।
बोधरूप पुरूष अखंडित, कहबै मैं कुछ नाहीं॥
परमात्मा का का सहज मार्ग
परमात्मा का का सहज मार्ग
परमात्मा का का सहज मार्ग
सुन्न के परे पुरुष को धामा ? तहँ साहब है आदि अनामा ।
ताहि धाम सब जीव का दाता । मैं सबसों कहता निज बाता ?
रहत अगोचर सब के पारा । आदि अनादि पुरुष है न्यारा ।
आदि ब्रह्म इक पुरुष अकेला । ताके संग नहीं कोई चेला ।
------------
तेरा साहब है घर माँहीं ? बाहर नैना क्यों खोलै ।
कहै कबीर सुनो भई साधो । साहब मिल गए तिल ओलै ?
है तिल के तिल के तिल भीतर ? बिरले साधु पाया है ।
चतुदल कमल त्रिकुटी राजे । ॐकार दर्शाया है ?
ररंकार पद श्वेत सुन्न मध्य ? षट दल कवल बताया है ।
पारब्रह्म महासुन्न मझारा । जहां नि:अक्षर रहाया है ?
भंवर गुफा में सौंह राजे ? मुरली अधिक बजाया हैं ।
सतलोक सतपुरुष विराजे । अलख अगम दोउ भाया है ।
पुरुष अनामी सब पर स्वामी । ब्रह्मण्ड पार जो गाया है ।
-----------
ये सब बातें काया माहीं ? प्रतिबिम्ब अण्ड का पाया है ?
ताकि नकल देख माया ने । काया माहि दिखाया है ?
ये सब काल जाल का फंदा । सकल जीव उरझाया है ।
कहे कबीर सतलोक सार है । सतगुरु न्यारा कर दिखलाया है ?
-----------------
नोट - ध्यान की कृमवद्ध स्थिति जानने हेतु सुन्न 1 से सुन्न 7 तक प्रष्ठ पक्तियों को नीचे से ऊपर की ओर पढें ।
-------------------
अष्ट प्रमान = भौंह से 8 अंगुल ऊपर, अंड = मन
--------------------------------
- अकह लोक - अनामी पुरुष - शुद्ध ब्रह्म ( ब्रह्मांड के पार) (अब वह उसमें समा गयी । जो बेअन्त है)
-----------------------
सुन्न 7, अगम लोक - अगम पुरुष - महाकाल । हंसो का अदभुत स्वरूप ।
---------------------------
सुन्न 6, अलख लोक - अलख पुरुष - निर्गुण काल । विस्तार असंख्य महापालिंग । अरब खरब सूर्यों का प्रकाश
-------------------------
सुन्न 5, सत्यलोक - सतपुरुष - निरंजन + माया (पहली कला)
एक ‘पद्मपालिंग’ का विस्तार । 3 लोक का ‘1 पालिंग’ । वीणा’ की आवाज । अमृत का भोजन ।
- इन सब दृश्यों को देखती हुयी सुरति ‘सतलोक’ पहुँची । और ‘सतपुरुष’ का दर्शन पाया ।
---------------
इस मैदान के आगे पहुँची । तो उसे ‘सतलोक’ की सीमा दिखाई दी । वहाँ पर ‘तत्सत’ की आवाज भी सुनाई देती है । अनेक नहरें और सुन्दर दृश्य । करोङ योजन ऊँचाई वाले वृक्षों के बाग । उन वृक्षों पर करोङों सूर्य चन्द्रमा और अनेकानेक फ़ल फ़ूल ।
सुन्न 4, निर्वाण पद - सतगुरु - सोऽहं पद
------------------
- आसमानी झूला की सैर के बाद सुरति और आगे की तरफ़ चली । तो दूर से चन्दन की
अति मनमोहक खुशबू अनन्त सुगन्ध उसे महसूस हुयी । इस स्थान पर ‘बाँसुरी’ की अनन्त धुन भी हो रही है ।
(2 पर्वतों की संधि - भंवर गुफ़ा) (गुरु दरबार) (चेतन सहस अठासी दीप) दयाल देश नामक निजधाम का पहला लोक । अगोचरी मुद्रा/शुकदेव
यहाँ चक्र (झूला) है । सुरति झूलती है । दीपों से ‘सोऽहंग’ की आवाज उठ रही है ।
---------------------------
महासुन्न का मैदान - - सुरति और आगे चली तो ‘महासुन्न का मैदान’ आया । इस जगह पर 4 शब्द और 4 (5) अति गुप्त स्थान - बन्दीवान पुरुष !
(परन्तु फ़िर भी उसके हाथ कुछ न लगा । तब वह फ़िर और ऊपर को चङी । और जो चिह्न ? सदगुरुदेव ने बताया था । उसकी सीध लेकर सुरति उस मार्ग पर चली ।
- फ़िर लगभग खरब योजन का सफ़र तय करके सुरति नीचे उतरी ।
(यहाँ 10 योजन तक घना काला घोर अंधकार है । इस अत्यन्त तिमिर अंधकार को गहराई से वर्णित करना बेहद कठिन है ।) विषम घाटी
- अब ‘महासुन्न’ का नाका तोङकर वह आगे बङी ।
- सुरति चलते चलते 5 अरब 75 करोङ योजन और ऊपर की ओर चली गयी ।
------- सुन्न 3 के 2 भाग हैं । (यहाँ तक 5 ब्रह्म, 5 अंड)------------
सुन्न 3 का पहला भाग
ब्रह्म 5 - महासुन्न - (7वीं सुन्न) महाकाल की कला - (अचिंत) पारब्रह्म (सहज) - निःअच्छर ।
------------------
(महासुन्न - में 7 लोक आते हैं । जहां कोई तत्व नहीं है । लेकिन शून्य, महाशून्य़ दोनों महाप्रलय के अधीन हैं)
----------------
सुन्न 3 का दूसरा भाग
ब्रह्म 4 - (6वीं सुन्न) निर्गुण काल की कला (10वां द्वार) सेत (श्वेत) सुन्न (मानसरोवर)-अच्छर ब्रह्म-ररंकार-हंस । निर्मल चैतन्य देश (या) दयाल देश का द्वार । खेचरी मुद्रा/ब्रह्मा, विष्णु, महेश ।
त्रिकुटी स्थान से 12 गुणा अधिक प्रकाश । बहुत सी अप्सराओं द्वारा स्थान स्थान पर नृत्य । स्वादिष्ट सूक्ष्म भोजन । अनेको तरह के राग रंग नाना खेल । झरने । हीरे के चबूतरे, पन्ने की क्यारियाँ, जवाहरात के वृक्ष । अनन्त शीशमहल । स्थूल तथा जङता नहीं है । सर्वत्र चेतन ही चेतन है ।
लगभग करोङ योजन ऊपर चङकर तीसरा परदा तोङकर वह ‘सुन्न’ में पहुँची ।
----------------------
त्रिकुटी महल (अलग से) ब्रह्म सरोवर में स्नान/ मन, वाणी, शरीर से परे । सत शिष्य ।
---------------
ब्रह्म 3 -ॐकार (4 दल कमल) (त्रिकुटी देश में) मन, बुद्धि, चित्त, अहं (सुरति) की गति यहाँ तक
लगभग लाख योजन लम्बा और चौङा । अनेक तरह के विचित्र तमाशे और लीलाएं । हजारों सूर्य चन्द्रमा से अधिक प्रकाश । हमेशा ॐ और बादल की गरज । भूचरी मुद्रा/व्यास
- इस बंकनाल से पार होकर सुरति ‘दूसरे आकाश’ पहुँची । यहाँ ‘त्रिकुटी स्थान’ है ।
-------------------
बंकनाल - इसके आगे ‘बंकनाल’ याने टेङा मार्ग है ।
(जो कुछ दूर तक सीधा जाकर नीचे की ओर आता है । फ़िर ऊपर की ओर चला जाता है ।)
---------------------
(अनहद शब्द अजपा जाप से घट में प्रकट होता है । सबसे पहले यह शब्द ‘दिल’ में सुनाई देता है ।
निरंतर अभ्यास करने से ‘दाहिनी आँख’ के ऊपर भवों के पास सुनाई देता है)
इसके ऊपर यानी यहाँ से ‘ब्रह्माण्ड देश’ की सीमा शुरु होती है । यहाँ से 2 आवाजें आसमानी निकलती हैं । अर्थात यहीं से ‘शब्द’ प्रकट होता है ।
- इस प्रकाश के ऊपर एक ‘बारीक और झीना दरबाजा’ है ।
(अभ्यासी को चाहिये कि इस छिद्र में से सुरति को ऊपर प्रविष्ट करे)
ब्रह्म 2 (सहस्रार-हजार दल कमल) करतार (निरंजन) 3 लोक का मालिक । यहाँ का प्रकाश देखकर सुरति त्रप्त हो जाती है । स्वांसो की गिनती 21600 । बृह्माण्ड देश का पहला लोक ।
-------------
- तब आकाश दिखाई देगा । जिसमें ‘सहस्त्रदल’ कमल दिखाई देगा ।
******************************
- जब आँख भीतर बिलकुल उलट जायेगी । तब सुरति शरीर में ऊपर की ओर चङेगी ।
- इसके बाद आसमान पर तारों जैसी चमक, दीपमाला जैसी झिलमिल, चाँद जैसा प्रकाश, सूर्य जैसी किरणें दिखाई देंगी ।
(इससे वृति अभ्यास में लीन होने लगती है ।)
- 5 तत्वों के रंग लाल, पीला, नीला, हरा, सफ़ेद दिखते हैं ।
- बिजली जैसी चमक और दीपक जैसी ज्योति दिखाई देती है ।
- तो सबसे पहले अन्धकार में प्रकाश की कुछ किरणें दिखायी देती हैं । फ़िर अलोप हो जाती हैं ।
- जब समाधि द्वारा आँखों की दोनों पुतलियाँ अन्दर की और उलटने लगती है ।
******************
--------------- यहाँ से नीचे - पिंड (भौंहों से नीचे)--------------
सुन्न 2, निरंजन + माया - की दूसरी कला - पुरुष + प्रकृति (शुद्ध सगुण काल) ज्योति निरंजन
--------------
आज्ञाचक्र - स्वांस 1000 ।
- ब्रह्म 1
(मन) आँखों के पीछे (2 दल कंज कमल - बग, भौंरा) चाचरी मुद्रा/गोरखनाथ
-------------------
सुन्न 1 (कंठ) अविद्या, माया, अष्टांगी > ने उत्पन्न किये > ब्रह्मा, विष्णु, शंकर > सावित्री, लक्ष्मी, गौरी । (विराट और सागर बनाया)
--------------
(सुन्न - में 14 लोक (निम्न) आते हैं । जहां तत्व हैं)
-----------------------------
7वां आकाश, कंठ (विशुद्ध) (16 दल कमल) शरिंग (श्रीं) ध्वनि । स्वांस 1000 ।
ब्रह्मा विष्णु को समाधि, अष्टांगी ने पुत्र पुत्रियों का आपस में विवाह कर दिया ।
--------------------
6वां आकाश, ह्रदय (अनाहत) (12 दल कमल) सोऽहं ध्वनि । शंकर, गौरी - गण - कैलाश पर्वत । स्वांस 6000 । रंग - सफ़ेद ।
--------------------
5वां आकाश, नाभि (मणिपूर) (8 दल कमल) हिरिंग (ह्रीं) ध्वनि । विष्णु, लक्ष्मी - भक्त - बैकुंठ । स्वांस 6000 । रंग - नीला ।
-----------------------
4था आकाश, स्वाधिष्ठान (इन्द्रियचक्र) (6 दल कमल) ॐकार ध्वनि । ब्रह्मा, सावित्री - संसार रचना । स्वांस गिनती 6000 । रंग - सुनहला ।
---------------------
3सरा आकाश, धर्मराज - स्वर्ग, नर्क - अदल पसारा (कर्म और फ़ल का)
-----------------
2सरा आकाश, मूलाधार (4 दल कमल) कलिंग (क्लीं) ध्वनि । गणेश, इन्द्र - देवता , मुनि - रंभा का सदा नृत्य । रंग-लाल । स्वांस गिनती 1600
------------------
1हला आकाश, मृत्युलोक - जन्म मरण - माया के धोखे में फ़ंसा जीव !
-------------------
यहाँ तक - 14 तबक (खंड या लोक, तल)
इसके नीचे - 7 तबक और (कुल 21 सुन्न)
------------------
(पाताल)
1 पाताल - शेषनाग
2 रसातल - धौल
3 महातल -
(वाराह) सुअर
4 तलातल -
(मीन) मच्छ
5 सुतल - कच्छ
6 वितल - कूर्म (कछुआ)
7 अतल - कूर्म
(यहाँ का - जलरंग, पुरुष है)
---------------------
कर नैनों दीदार । पिंड से न्यारा है ।
तू हिरदे सोच विचार । यह अंड मंझारा है
चोरी जारी निन्दा चारों । मिथ्या तज सतगुरु सिर धारो ।
सतसंग कर सत नाम उचारो । तब सनमुख लहो दीदारा है ।
जे जन ऐसी करी कमाई । तिनकी फैली जग रोसनाई ।
अष्ट प्रमान जगह सुख पाई ? तिन देखा अंड मंझारा है ?
सोई अंड को अवगत राई । अमर कोट अकह नकल बनाई ।
सुद्ध ब्रह्म पर तहं ठहराई । सो नाम अनामी धारा है ।
सतवीं सुन्न अंड के माहीं । झिलमिलहट की नकल बनाई । 7
महाकाल तहं आन रहाई । सो अगम पुरुष उच्चारा है ।
छठवीं सुन्न जो अंड मंझारा । अगम महल की नकल सुधारा । 6
निरगुन काल तहां पग धारा । सो अलख पुरुष कहु न्यारा है ।
पंचम सुन्न जो अंड के माहीं । सत्तलोक की नकल बनाई । 5
माया सहित निरंजन राई । सो सत्त पुरुष दीदारा है ।
चौथी सुन्न अंड के माहीं । पद निर्बान की नकल बनाई । 4
अविगत कला ह्वै सतगुरु आई । सो सोऽहं पद सारा है ।
तीजी सुन्न की सुनो बड़ाई । एक सुन्न के दोय बनाई । 3
ऊपर महासुन्न अधिकाई । नीचे सुन्न पसारा है ।
सतवीं सुन्न महाकाल रहाई । तासु कला महासुन्न समाई ।
पारब्रह्म कर थाप्यो ताही । सो निःअच्छर सारा है ।
छठवीं सुन्न जो निरगुन राई । तासु कला आ सुन्न समाई ।
अच्छर ब्रह्म कहैं पुनि ताही । सोई सब्द ररंकारा है ।
पंचम सुन्न निरंजन आई । तासु कला दूजी सुन छाई । 2
पुरुष प्रकिरती पदवी पाई । सुद्ध सरगुन रचन पसारा है ।
पुरुष प्रकति दूजी सुन माहीं । तासु कला पिरथम सुन आई ।
जोत निरंजन नाम धराई । सरगुन स्थूल पसारा है ।
पिरथम सुन्न जो जोत रहाई । ताकी कला अबिद्या बाई । 1
पुत्रन संग पुत्री उपजाई । यह सिंध बैराट पसारा है ।
सतवें अकास उतर पुनि आई । ब्रह्मा बिस्नु समाध जगाई । 7
पुत्रन संग पुत्री परनाई । यहं स्रिंग नाम उचारा है ।
छठे अकास सिव अवगति भौंरा । जंग गौर रिधि करती चौरा । 6
गिरि कैलाश गन करते सोरा । तहं सोहं सिर मौरा है ।
पंचम अकास में बिस्नु बिराजे । लछमी सहित सिंघासन गाजे । 5
हिरिंग बैकुंठ भक्त समाजे । जिन भक्तन कारज सारा है ।
चौथे अकास ब्रह्मा बिस्तारा । सावित्री संग करत बिहारा । 4
ब्रह्म ऋद्धि ओंग पद सारा । यह जग सिरजनहारा है ।
तीजे अकास रहे धर्म राई । नर्क सुर्ग जिन लीन्ह बनाई । 3
करमन फल जीवन भुगताई । ऐसा अदल पसारा है ।
दूजे अकास में इन्द्र रहाई । देव मुनी बासा तहं पाइ । 2
रंभा करती निरत सदाई । कलिंग सब्द उच्चारा है ।
प्रथम अकास मृत्तु है लोका । मरन जनम का नित जहं धोखा । 1
सो हंसा पहुंचे सत लोका । जिन सत्तगुरु नाम उचारा है ।
चौदह तबक किया निरवारा । अब नीचे का सुनो बिचारा । 14
सात तबक में छः रखबारा । भिन भिन सुनो पसारा है । 7
सेस धौल बाराह कहाई । मीन कच्छ और कुरम रहाई ।
सो छः रहे सात के माहीं । यह पाताल पसारा है ।
----------------
संतो अचरज एक भौ भारी । कहौं तो को पतियाई ।
एकै पुरुष एक है नारी ? ताकर करहु विचारा ।
एकै अंड सकल चौरासी ? भरम भुला संसारा ।
एकै नारी जाल पसारा ? जग में भया अंदेशा ।
खोजत खोजत काहु अंत न पाया । ब्रह्मा विष्णु महेशा ।
नाग फांस लिये घट भीतर ? मूसेनि सब जग झारी ।
ग्यान खडग बिनु सब जग जूझे ? पकरि न काहू पाई ।
आपै मूल फूल फुलवारी । आपुहि चुनि चुनि खाई ?
कहहिं कबीर तेई जन उबरे । जेहि गुरू लियो जगाई ।
सत साहिब जी
Subscribe to:
Posts (Atom)







