Monday, May 6, 2019

वाणी गरीब साहिब जी

वाणी गरीब साहिब जी 


v गरीब, कदली बीच कपूर है, ताहि लखै नहीं कोय। पत्र घूघची वर्ण है, तहां वहां लीजै जोय।।
v गरीब, गज मोती मस्तक रहै, घूमे फील हमेश। खान पान चारा नहीं, सुनि सतगुरु उपदेश ।।
v गरीब, जिनकी अजपा धुनि लगी, तिनका यौही हवाल। सो रापति रघुवीर के, मस्तक जाकै लाल ।।
v गरीब, सीप समुंद्र में रहै, बूटें स्वांति समोय।। वहां गज मोती जदि भवै, जब चुंबक चिड़िया होय।।
v गरीब, चुंबक चिड़िया चुंच भरि, डारै नीर बिरोल । जद गज मोती नीपजे, रतन भरे चहडोल।।
v गरीब, चुंबक तो सतगुरु कह्या, स्वांति शिष्य का रूप। बिन सतगुरु निपजै नहीं, राव रंक और भूप।।
v गरीब, अधर सिंहासन गगन में, बौहरंगी बरियाम।। जाका नाम कबीर है, कहां धरे से काम ।।
v गरीब, धरिया से भी काम है, प्रहलाद भक्त हूँ बूझि। नरसिंह उतरूया अर्श से, किन्हें न समझी गूझि ।।
v गरीब, निराकार आकार होय, कीन्ही संत सहाय।) बालक वेदन जगतगुरु, जानत है सब माय ।।
v गरीब, इस मौले के मुल्क में, दोनो दीन हमार। एक बामें एक दाहिनें, बीच बसे करतार।।
v गरीब, करता आप अलेख है, अविनाशी अल्लाह। राम रहीम करीम है, कीजो सुरति निगाह ।।
v गरीब, सुरति रूप साहिब धनी, बसै सकल के मांहि।
v बिच तकिया महबूब का, परमेश्वर की सौंह।।
v गरीब, भौंहों ऊपरि आँवर है, भौंरौं ऊपर हंस।। एकै जाति जिहान की, वही कन्हैया कंस ।।
v गरीब, तूबा जल में बहि चल्या, बाहर भीतर नीर। पानी से पाला भया, एक सिन्ध है तीर।।
v गरीब, तन तुंबा शुन्य सिन्ध है, बाहर भीतर शून्य। ज्ञान ध्यान की गमि करै, लगै धुनि में धुंनि ।
v गरीब, श्रवन चिशमें नाक मुख, तालू पर त्रिबैनि। सुरति सहंस मुख गंग है, मध्य महोदधि ऐन ।।
v गरीब, श्रवन चिशमें नाक मुख, तालू नहीं तलाव।। मन महोदधि है नहीं, अलख अलह दरियाव ।।
v गरीब, जैसे तार तंबूर का, घोर करै घर मांहि। ऐसे घट में नाद है, बोलत पावै नांहि ।।
v गरीब, पिंड परे पक्षी उड्या, मन सूवा सति भाय। तन त्रिगुण तीनों तजे, कहो कहां रहे समाय।।
v गरीब, कुंडलनी में कुलफ है, तहां वहां मन का बास। पिंड परै पावै नहीं, ज्यौं फूलन में वास
v गरीब, नाभी नाद गुंजार है, हिरदे कँवल में वास। कंट कॅवल वाणी कहै, त्रिकुटी कँवल प्रकाश ।
v गरीब, रिंचक नाम निनाम है, सुरति निरति के मध्य। हद्दी भूले हद्दि में, बेहद्दी बेहद्द।। २२
v गरीब, सुरति सुई नाका निरख, तिल में तालिब तीर। चौंसठ सिंध बहे जहां, पट्टण घाट हमीर।।
v गरीब, नयनों में जल कित बसै, आतम ताल समोय। बिन बादल बरषै सदा, दिल दरिया कें धोय।।
v गरीब, हिरदे हरि दरियाव है, नयन घटा बरषत। कारे धौरे बदरा, कोई साधु निरखंत ।।
v गरीब, लोर लहर ऊटै सदा, कारी घटा सुपेद। ब्रह्मा अक्षर क्या लिखै, भीगे च्यारों वेद ।।
v गरीब, कर कलम कागज नहीं, नहीं स्याही नहीं दवात।


v सत साहिब जी ||


संतो की वाणी

संतो की वाणी 
नामदेव जी की वाणी में सतनाम का प्रमाण।। एजी-एजी साधो, सार शब्द मोहे पाया ।।
कलह कल्पना मन की मेटी, भय और कर्म नशाया ।। रूप न रेख कछु वाके, सोहं ध्यान लगाया।
अजर अमर अविनाशी देखे, सिंधु सरोवर न्हाया ।। शब्द ही शब्द भया उजियारा, सतगुरु भेद बताया।
अपने को आपे में पाया, न कहीं गया न आया ।।ज्यों कामनी कंठ का हीरा, आभूषण विसराया।
संग की सहेली भेद बताया, जीव का भरम नशाया ।। जैसे मृग नाभी कस्तूरी, बन-बन डोलत धाया।
नासा स्वांस भई जब आगे, पलट निरंतर आया | कहा कहूं वा सुख की महिमा, गूंगे को गुड़ खाया ।

'नामदेव' कहै गुरु कृपा से, ज्यों का त्यों दर्शाया । कबीर, सोहं सोहं जप मुवे वृथा जन्म गवांया ।
सार शब्द मुक्ति का दाता, जाका भेद नहीं पाया ।।


सत साहिब जी || 




बीजक ज्ञान

बीजक ज्ञान 
सत साहेब जी
SAT KABIR
अगर किसी ने भी अभी तक गुरु बंदगी स्वीकार नहीं की हे तो आप सभी से निवेदन हे गुरु बनाने से पहले कबीर बीजक को पढ़े उससे आपका ज्ञान का विस्तार तो होगा ही साथ में गुरु महिमा का भी ज्ञान हो जायगा | कबीर 
को पाना सहज हे कबीर साहिब  के ज्ञान को समझ पाना बेहद मुश्किल शुरू में आपको कुछ भी समज नहीं आएगा | जब आप आगे बढ़ते जायँगे ज्ञान खुद ही समज आना शुरू हो जायगा || 

मुझसे बहुत से भाई पूछते हे पूर्ण सतगुरु की क्या पहचान हे कैसे  पाय पूर्ण सतगुर को आज के गुरुओ का 
हाल तो आप सभी जानते हो इसलिए जीव बड़ा मझदार में हे स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई हे की कोई कुछ भी 
किसी को समझा दे जीव वही सत्य मान कर उन्ही से नाम दीक्षा ले लेता हे || 

फिर ऐसे हे धीरे धीरे बहुत साल गुजर  जाते हे कोई आध्यात्मिक विकास नहीं होता जीव खुद को अकेला सा महसूस करता हे उसको अब यह समझ नहीं आता त्रुटि कहाँ हे मेरी भक्ति में या गुरु बनाने में और जब तो 
उसको ये समझ में आता हे की मुझे पूर्ण सतगुरु मिला ही नहीं तब तक वो उस पंथ का एक हिस्सा बन 

चूका होता हे जिससे ऐसी परिस्थिति बन जाती हे ना वो छोड़ सकता हे ना ही सत्य मार्ग पर आगे बढ़ सकता हे 

उसको लगातार यही समझाया जाता हे परमात्मा को पाना सहज थोड़ी न हे और जीव का लगभग सारा जीवन 

एक खोज बन जाता हे इसलिए प्यारे भाइयो गुरु धारण करने से पहले खुद को समझो और बीजक को पढ़ो 
या हमे निचे कमेंट बॉक्स में बताओ हमारी टीम फ्री पुस्तक सेवा करती है हम इसे आपका परोपकार समझेंगे 

की मालिक की सेवा का कुछ अवसर मिला || 

| ए जियरा तें अमर लोक को, पद्य काल बस आई हो।
मनै सरूपी देव निरंजन, तोहि राख्यौ भरमाई हो । | पाँच पचीस तीन को पिंजरा, तामें तो को राखै हो।

ता को बिसरि गई सुधि घर की, महिमा आपन गावै हो। निरंकार निरगुन है माया, तो को नाच नचावै हो।
चमर दृष्टि को कुलफी दीन्हो, चौरासी भरमावै हो।

चार वेद जा की है स्वासा, ब्रह्मा अस्तुति गावै हो। सो कथि ब्रह्मा जगत भुलाये,
तेहि मारग सब धावै हो । जोग जाप नेम ब्रत पूजा, बहु परपंच पसारा हो।
जैसे बधिक ओट टाटी के, दे विस्वासै चारा हो ।

सतगुरु पीव जीव के रक्षक, ता के करो मिलाना हो। | जा से मिले परम सुख उपजे, पावो पद निर्वाणा हो।
जुगन जुगन हम आय जनाई, कोई कोई हंस हमारा हो। कहे कबीर तहाँ पहुँचाऊँ, सत्त पुरुष दरखारा हो ।

→

छिलकत थोथे प्रेम सों, मारे पिचकारी गात। के लीन्हों बसि आपने, फिर फिर चितवत जात। ज्ञान डांग ले रोपिया, त्रिगुण दियो है साथ। शिवसन ब्रह्मा लेन कहो है, और की केतिक बात। एक ओर सुन नर मुनि ठाड़े, एक अकेली आप। दृष्टि परे उन काहु न छाड़े, कै लीन्हों एकै धाप। जेते थे तेते लिए, घूघट माहिं समोय। कज्जल वाकी रेख है, अदग गया नहिं कोय। इन्द्र कृष्ण द्वारे खड़े, लोचन ललचि लजाय। कहहिं कबीर ते ऊबरे, जाहि न मोह समाय।
चांचर-2 । जारो जग का नेहरा, मन बौरा जामें सोग सन्ताप, समुझि मन बौरा हो। तन धन से क्या गर्भ सी, मन बौरा भस्म कीन्ह जाके साज, समुझि मन बौरा बिना नेव का देव घरा, मन बौरा बिन कहगिल की ईंट, समुझि मन बौरा कालबूत की हस्तिनी, मन बौरा चित्र रचो जगदीश, समुझि मन बौरा । काम अन्ध गज बशि परे, मन बौरा अंकुश सहियो सीस, समुझि मन बौरा मर्कट मूठी स्वाद की, मन बौरा लीन्हों भुजा पसारि, समुझि मन बौरा । छूटन की संशय परी, मन बौरा घर घर नाचेउ द्वार, समुझि मन बौरा ऊंच नीच समझेउ नहीं, मन बौरा घर घर खायो डांग, समुझि मन बौरा । ज्यो सुवना ललनी गुह्यो, मन बौरा।

पछापछी के कारने, सब जग रहा भुलान। निर्पक्ष होय के हरि भजै, सोई संत सुजान॥
बड़े गये बड़ापने, रोम-रोम हंकार। सतगरु के परचै बिना, चारों बरन चमार।
माया तजे क्या भया, जो मान तजा नहिं जाय। जेहि माने मुनिवर ठगे, सो मान सबन को खाय।।
माया के झक जग जरे, कनक कामिनी लाग। कहहिं कबीर कस बांचिहो, रुई लपेटी आग।।
माया जग सांपिनि भई, विष ले पैठि पताल। सब जग फन्दे फन्दिया, चले कबीरू काछ॥
सांप बिच्छू का मंत्र है, माहुरहू झारा जाय। विकट नारि के पाले परे, काढि कलेजा खाय॥
तामस केरे तीन गुण, भंवर लेइ तहां बास। एकै डारी तीन फल, भांटा ऊख कपास।।
मन मतंग गइयर हुने, मनसा भई सचान। जंत्र-मंत्र माने नहीं, लागी उड़ि-उड़ि खान॥
मन गयंद माने नहीं, चले सुरति के साथ। महावत बिचारा क्या करे, जो अंकुश नाहीं हाथ॥
ई माया है चूहड़ी, औ चूहड़ों की जोय। बाप पूत अरुझाय के, संग न काहु के होय॥
कनक कामिनी देखि के, तू मत भूल सुरंग। मिलन बिछुरन दुहेलरा, जस केंचुलि तजत भुवंग॥
माया केरी बसि परे, ब्रह्मा-विष्णु महेश। नारद शारद सनक सनन्दन, गौरी पूत गणेश
पीपरि एक जो महागंभानि,ताकर मर्म कोइ नहिं जानि। रिलबायफल कोइ न पाय, खसम अछत बहुपीपरे जाय

सत कबीर की दया ||











Sunday, May 5, 2019

सतगुरु ज्ञान PDF

                                                                 सत् सहिब जी 



सतगुरु ज्ञान



कबीर बीजक 

श्री गुरु ग्रन्थ साहिब 


भविष्य पुराण 


रतन माला  गरीब साहिब जी 

सत साहिब जी ||  










जीव जगत

जीव जगत के सभी प्राणी पांच तत्व (पंचभूत) से निर्मित है। इसे संसार के सभी धर्म - सम्प्रदाय व पंथ मानते है। इस विषय पर कोई मतभेद भी नहीं है। इन्हीं पांच तत्वों से निर्मित शरीर में एक जीव निवास करता है। जीव जिसे प्राण, आत्मा, राम व जीव आदि संज्ञा सूचक शब्दों से पुकारते है। जो आता और जाता है परन्तु कोई यह स्पष्ट नहीं बताता कि वह कहाँ से आया है और कहाँ को जायेगा। उसका वहाँ से किस प्रकार का नाता है। यदि वह किसी अन्य दीप या लोक का वासी था, तो प्रथ्वी लोक पर कैसे आया। क्यों आया, क्या करने आया और यदि आया तो जाने पर ( काल कवलित होने पर ) क्यों डरता है ? प्रभु या ईश्वर यदि उसे जन्म देता है तो काल के हाथों उसे क्यों मारता है ? यह सभी प्रश्न उसी जीव में उत्पन्न हो जाता है।
जीव अपने पूरे जीवन काल में किसी न किसी भांति इन रहस्यों को जानने को उत्सुक रहता और अपनी रक्षा तथा ऐश्वर्य के लिए तत्पर होता है। इन्हीं जिज्ञासाओं के निमित्त शुरू होता है संसार। जीव अपनी रक्षा एंव ऐश्वर्य के वशीभूत नाना उपाधि, रूप, शिक्त व मत - मतान्तर को जन्म देता है। वह खो जाता है, व्याकरण एवं भाषा से बुने संसार के जाल में। अपने सत्य के अनुसंधान पथ पर घिर जाता है, उस किले की चहार दीवारियों में वह, जिसका मुख्य दरवाजा बंद है। गुम हो जाता जाता है ऐसी भूल - भुलैया में वह, जिसमें सभी दरवाजे मतिभ्रम उत्पन्न करने वाले हैं। हर रास्ते का अंत वहीं होता है, जहां बाहर निकलने का निदान नहीं होता। बाहर वही निकल सकता है, जिसे यातो भूल - भुलैया का ज्ञान हो जाय या उसके ज्ञाता का साथ मिल जाय। इसी भूल - भुलैया के एक मरहमी ( ज्ञाता ) थे सद्गुरु कबीर साहब।
सद्गुरु कबीर साहब का जन्म, मृत्यु एवं जीवन काल रहस्य से भरपूर है। सद्गुरु कबीर साहब के जीवन पर देश - विदेश के भाषाई, विद्वानों, साहित्यकारों व भक्त लेखकों ने विस्तार से प्रकाश डाला है। परन्तु उसमें कई प्रश्न या तो अनुत्तरित हैं, या लेखकों ने श्रुतियों की आड़ में अपनी - अपनी मनः स्थिति के अनुरूप उत्तर बैठाने का प्रयास किया है। सहज योग के साधक को असहज रूप में समझनें - समझानें का प्रयोग किया गया है। सद्गुरु कबीर साहब के आत्म परिचय विषयक वाणियों को दर किनार करते हुए या उनके वाणियों का बिना सत्यावलोकन किये अपने - अपने राग के अनुरूप सद्गुरु कबीर साहब का जीवन वृत्तांत लिख दिया गया है। किसी ने संत को ईश्वर, किसी ने सद्गुरु तो किसी ने दास, किसी ने हिंदू, तो किसी ने मुसलमान, किसी ने जुलाहा तो किसी ने कोरी, किसी ने अविवाहित, तो किसी ने दो पत्नी एवं चार सन्तान से युक्त माना है। सदगुर कबीर साहब के जीवन परिचय को जानने के लिए सभी पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर उन सभी सत्य पहलूओं पर विचार करना चाहिए जो सद्गुरु के बारे में सहज वर्णन करते है। सदगुर कबीर साहब अपने आत्म परिचय में कहते है :-


1 हिंदू कहो तो हौं नहीं, मुसलमान हम नाहि।
पाँच तत्त्व का पूतला, गैबी खेलन माहि।।
2 अब हम अविगत से चलि आये, मेरो भेद विधिहु नहिं पाए।
ना हम लीन्हा गर्भ बसेरा, बालक हैं दिखलाये।
काशी शहर सरोवर भीतर, तहाँ जुलाहा पाये।
रहे विदेह देह धरि आये, काया बीर कहाये।
वंश बेली जीवन के कारण, हंस ऊबारन आये।
काशी में हम प्रगट भये हैं, रामानंद चेताये।
3 अब हम आदि संदेशी आये।
निर्गुण - सगुन जीव भुलाने,
तब हम यह जग आये ।
यम की त्रास देख जीवन पर,
समरथ हुकुम सिखाये।
4 सतयुग सत्यसुकृत नाम रहु। अरु मुनिंद्र त्रेताहि।।
द्वापर करूणामय रहेब। अब कबीर कलि माहि।।
5 हम कह दिया संदेश, तुम्हारे पीव का।
बिन समुझे नहिं चैन, आपने जीव का।
6 सब वजूद के अंदरे, हैं मौजूद कबीर।
मोहि सुलभ कर देखिये, सबही में हैं पीर।
हमही दास दसन के दासा, अगम अगोचर हमरे पासा।
7 युगन - युगन हम आय चेतावा,
कोई - कोई हंस हमारा हो।
कहैं कबीर ताहि पहुँचावों,
सत्य पुरुष दर्बारा हो।
8 जब हम रहे रहा नहिं कोई, हमरे माँह रहा सब गोई ।
9 हम तो मूल सुरति हैं, तुम हो मेरे वंश।
हम तुम पलक हजूर के, दोऊ साहब के अंश।
10 सबकी कहै कबीर कहावै,
जेहि लख पड़े सो मो मन भावै।
देह नहीं औ दरशे देही,
कहैं कबीर हम शब्द सनेही।
11 मैं तो सबही की कही, मोको कोई न जान ।
तब भी अच्छा अब भी अच्छा, जुग - जुग होऊ न आन ।
उपरोक्त सभी वाणियों का खुले दिमाग से सत्यावलोकन करने पर स्वतः स्पष्ट है कि सद्गुरु कबीर साहेब सामान्य पुरुष नहीं थे। साहब ने अपने को आदि संदेशी बताया है। अपने अस्तित्व को तब से बताया जब से इस संसार के निर्माण का प्रारब्ध भी नहीं हुआ था। साहब ने हंसो को उबरने के लिए विदेह से देह धरने की बात कही है। वह गर्भावास का स्वयं खंडन करते है। साहब स्वयं को हिंदू - मुसलमान होने का भी खंडन करते हुए कहते है, कि पांच तत्व के पिंड का मेरा शरीर अवश्य है। परन्तु इसमे गैवी (सत्यलोक का कर्ता) सदैव खेलता है। सद्गुरु कबीर साहेब ने गर्भवास के खंडन में अपने को सत्यलोक का वासी प्रमाणित करते हुए स्पष्ट किया है :-
न हम कीन्हा गर्भ वसेरा,
बालक हौं दिखलाये।
काशी शहर सरोवर भीतर,
तहां जुलाहा पाये।
साहब कहते है, कि मैं गर्भ में नहीं आया किन्तु बालक होकर दिखला दिया। पुनः वह कहते हैं, कि काशी में सरोवर के भीतर ( जल राशि के भीतर जहां गर्भ पिण्ड जल की सतह पर नहीं तैर सकता है और न ही कमल का पुष्प व पत्ता उसका भार ग्रहण कर सकता है ) जुलाहा जाति के दम्पती हमें पाये।
यदि हम सभी सद्गुरु कबीर साहब कि वाणियों को महज एक अनुभवी व्यक्ति विशेष की वाणी या अपनी बड़ाई में सत्य से परे व असंभव मान लें तथा इसे अतिशयोक्तितपूर्ण कथन ही समझे तो भी अन्य पहलू हमारे चक्षु खोलने के लिए प्रमाण रूप में उपलब्ध है। आइये समीक्षा करें
इस प्रकृति ( दूसरे की बनाई हुई ) में जीव चार खानियों के माधयम से आता है। चार खानियां है अंडज, पिंडज, स्वदेज और उख्मज या उद्भिज। मानव जन्म पिंडज ( गर्भ ) खानि में होता है। ईश्वरीय शक्तियों का गर्भ से जन्म लेना अवतार कहा जाता है। ईश्वरीय शक्तियों का बिना चार खानिओं के माद्ध्यम से प्रत्यक्षीकरण को प्रगट होना कहा जाता है।
अवतारी पुरुष या ईश्वर गर्भ से जन्म लेते है और प्रकट होने वाले ईश्वर देवता आदि जिस रूप से निकलकर प्रत्यक्ष होते हैं पुनः उसी रूप में समाहित होकर अपना प्राकट्य समाप्त करते हैं। विश्व के सभी धर्मो के प्रवर्तक, पैगम्बर, ईश्वर, देवता एवं संदेशवाहक की उपाधि से विभूषित महापुरुष गर्भ से पिंड रूप में इस संसार में आये और जब अपनी जीवन लीला समाप्त किए तब भी पिंड रूप में अपनी शरीर छोड गये। अर्थात जैसे आये थे वैसे चले गये। धर्म ग्रंथों एवं पुराणों में ईश्वर या देवता के प्रकट होने का वर्णन मिलता है, किन्तु उसका भी प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिलता है। उन सभी प्रकटीकरण का सत्य और झूठ भी सिर्फ उसी को ज्ञात था, जिसके सन्मुख ईश्वर प्रकट हुए और गुप्त हो गये। उसको सत्य मान लेना चाहिए क्योंकि ईश्वर सिर्फ योग्य पुरुष को प्रत्यक्ष दर्शन देते हैं। सामान्य जन को नहीं। प्रभु जब भी प्रकट होते हैं, तो उसकी पूर्व सुचना या संकेत ऐसे भक्त को भी नहीं होता जिनके सम्मुख प्रत्यक्ष प्रकटीकरण होता है। किन्तु सद्गुरु कबीर साहब ने प्रकटीकरण की घटनाओं को सामान्य जन एवं सिद्ध भक्तों के समक्ष प्रस्तुत कर सत्य सत्ता का सच बताया और पाखंडों का खंडन किया।
सद्गुरु कबीर साहब भी चारो युगों में प्रकट हुए हैं। कलयुग में ही कबीर साहब का चौदह बार प्रकट होने का प्रमाण कहते है। जिस कबीर को हम जुलाहा एवं काशी का वासी मानते हैं । वह सद्गुरु कबीर साहब का नवीं बार का प्रकट होना है। यह प्रकट होना सामान्य नहीं, मिनट या घंटे भर के लिए नहीं बल्कि पूरे १२० वर्षों के समय के लिए था। उन्होंने युगों - युगों से जनसामान्य में प्रभु के प्रति आस्था - अनास्था और उनके अस्तित्व के सच व उनको पाने तथा उन तक पहुँचने के माध्यमों पर बने धर्म, पंथ, सम्प्रदायों के झगडों का अंत करने के उद्देश्य से प्रमाण ( साक्ष्य ) आधारित घटनाओं एवं वाणियों द्वारा जनसामान्य ( राजा, रंक एवं संत, कबीरा ) को चेताया। सद्गुरु कबीर साहेब ने जीव को अमरलोक तक पहुँचने के लिए उचित राह दिखाया और बताया कि जीव कैसे इस लोक में आ गिरा।
काशी स्थित लहर तारा तालाब पर बालक रूप में कबीर साहेब कमल के पुष्प पर प्रकट हुए। किन्तु हमारे हिन्दी भाषा के विद्वान लेखकगण इसे नहीं मानते। कहते हैं, ऐसा कैसे सम्भव है। कबीर पन्थ के अनुयायी भक्ति भावना में अंधे होकर कबीर को ईश्वर का दर्जा देने हेतु एक गढा स्वांग रचते हैं। हमारे हिन्दी साहित्य के विद्वान जिन्होंने कबीर साहब पर पुस्तकें लिखी है, उनमें एक - दो विद्वान को छोड़कर सभी ब्राह्मण मूल के हैं। कबीर साहब को ब्राह्मण बनाने के लिए विद्वानों ने विधवा ब्राह्मणी के गर्भ से कबीर का जन्म बताया जिससे ब्राह्मण कुल का मान सम्मान बढ़ें जब कि उक्त विधवा स्वयं कुल मर्यादा की लाजवस अपने बालक को लहरतारा तालाब में छुपा आई। श्रुतियों के आधार पर एक कहानी इस प्रकार है। ( कबीर मूल्यांकन का एक और निष्कर्ष से उदघृत, लेखक मत्स्येन्द्र शुक्ल के अनुसार " काशी में एक ईश्वर भक्त और साधु महात्माओं पर श्रद्धा रखने वाले ब्राह्मण रहा करते थे। महात्मा रामानंद जी के शिष्यों में उनका प्रधान स्थान था। एक दिन अपनी विधवा कन्या के साथ वे रामानंद जी के आश्रम में गये। कन्या के व्यवहार, स्वभाव, कर्तव्य परायणता और अभिवादनशीलता से प्रभावित होकर महात्मा जी ने उसे पुत्रवती होने का आशीर्वाद दिया। उन्हें कन्या के वैधव्य का कोई ज्ञान न था। अतः पिता द्वारा सखेद निवेदन किये जाने पर रामानंद जी बहुत दुखी हुए और कहा मेरी वाणी निरथर्क नहीं जा सकती। इससे जिस पुत्र का जन्म होगा वह मानव जाति के इतिहास में अद्वितीय पुरुष स्वीकारा जायेगा। अंततः वह दिन आ ही गया जब वैधव्यतुषारावृत्त ब्राह्मण कन्या ने प्रभा मण्डित अलौकिक पुत्र रत्न को जन्म दिया। सामाजिक भय और लोक - लाज के कारण वह अपने ही वंश को संरक्षण न दे सकी। तिमिर स्नान सन्नाटे की रात नवजात शिशु को लिए वह अज्ञात पथ पर चल पड़ी। कुछ दूर चलकर उसने लहरतारा नामक तालाब के किनारे उसे झुरमुटो के बीच अज्ञात भविष्य के हाथों सौप दिया। कबीर का स्पर्श पाते ही धरती सिहर उठी, आकाश काँप गया, नक्षत्रों ने मूक भाव से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। जो संसार में अमरत्व का प्रथम स्वर बनकर आया हो, भला उसका बाल बांका कौन कर सकता है। वह सात समुद्र की लहरों से जूझने ले बाद भी अमर रहेगा।
परिवर्तन के अलिखित ग्रन्थ को कौन पढ़ सकता है। कुछ ही देर बाद नीरू नाम का एक जुलाहा अपनी पत्नी के साथ उधर से गुजरा। इनको कोई संतान न थी। बच्चे की चीख सुनकर उन्होंने उसे उठा लिया। घर ले जाकर बच्चे का लालन - पालन किया और एक बहुत बड़े अभाव की पूर्ति पाकर नैसर्गिक आनंद से भाव विभोर हो गया। कबीर सम्प्रदाय के अनुयायी इन्हें लहरतारा के कमल पुष्प पर अवतीर्ण मानते है। इस कथन में यथार्थ की अपेक्षा भावना का ही प्रधान्य है।"
उपरोक्त कहानी से स्पष्ट है कि पौराणिक कथानकों की भांति ही यह कथा तैयार की गयी है और रामानंद जी के आशीर्वाद से कबीर का जन्म हुआ। रामानंद जी को क्या कुमारी, विवाहिता एवं विधवा की पहचान नहीं थी ? यदि भाव विभोर होने से यह त्रुटि हुई, तो भी नौ माह तक गर्भ संभालने के पश्चात जबकि यह जानते हुए भी कि वह एक महान अद्वितीय बालक को जन्म देने वाली है, नहीं फेकती। यदि फेकती भी तो अंधेरी रात में अकेले घनघोर जंगल में एक औरत के जाने की बात कितनी गले उतरती है। ब्रह्मलीन मुनी जी ने अपनी पुस्तक ' कबीर चरितम ' में जो सम्वत २०१६ सन् १९५९ में लिखी गयी है । पुस्तक के प्रस्तावना में लिखा है कि " उस लहर तालाब के चारो तरफ चार कोस के विस्तार में, आज भी बस्ती नहीं हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल प्रसूता असहाय एक विधवा स्त्री रात के समय इतने दूर अकेली चल कर कैसे आई होगी ? क्या उसको अपने घर के समीप बालक को छोडने के लिए कोई स्थान नहीं मिला था ?
तीसरा प्रश्न जन्म लेता है, कि इतना स्पष्ट कथानक होने पर भी कबीर को जन्म देने वाली विधवा माँ एवं नाना का नाम नहीं लिया गया। कौन ऐसा था, जो यह जानकर कि, " यह आशीर्वाद से उत्पन्न पुत्र है, कोई अवैध सम्बन्धों का परिणाम नहीं " और यह कि, बालक अद्वितीय होगा तो उसे अपनाये रखकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम अमर करना नहीं चाहेगा ? यदि पुत्र अवैध नहीं था तो लोक - लाज किस बात की थी। जब कि उसे तो एक अलौकिक पुत्र और जीवन का सहारा मिलता। उसकी अलौकिकता से प्रभावित लोग उस माता को धन्य - धन्य ही कहते। परन्तु यह अतीत का दुर्भाग्य था कि कबीर के प्राकट्य को अपरिपक्व मानसिकताओं ने अपने पाखंडों के रक्षार्थ सद्गुरु कबीर साहब को कबीर दास बना दिया। जिसका वे सदैव खंडन करते रहे। स्मरण रहे कि जिस रामानंद जी के आशीर्वाद से कबीर के जन्म लेने और अद्वितीय होने की कहानी गढ़ी गयी है, उन्हीं रामानंद जी के द्वारा कबीर को निम्न जाति का होने के कारण गुरू दीक्षा देने से मना कर दिया गया। जिसके कारण कबीर को प्रभात काल में रामानन्द जी के गंगा स्नान मार्ग की सीढियों पर लेटना पड़ा था। गंगा स्नान को जाते समय सीढियों पर लेटे कबीर के ऊपर जब रामानंद जी का पैर पड़ा तो वह राम - राम कहते अपना पैर पीछे हटालिए। इससे यह भी कहा जा सकता है कि, स्वयं रामानंद जी में यातो अद्वितीय पुरुष को पहचानने की क्षमता नहीं थी या फिर सारी कहानी ही यथार्थ से परे है।
सत्य पुरुष के आदि संदेशी सद्गुरु कबीर साहब का सच जानने के लिए सहज होकर ही जाना जा सकता है। कबीर साहब की एक वाणी मंत्र रूप में है " कहत कबीर सुनौ भाई साधो " कबीर साहब कहते है, ऐ भाईयो सुनो और साधो अर्थात करके देखो। सद्गुरु कबीर साहब भी सब कुछ करके ही दिखाते रहे हैं। संसार में सभी धर्मों में जितने भी अवतार का वर्णन है, वे सभी गर्भ वास कर पिंड ( देह ) रूप में आये और जब उनकी देह लीला समाप्त हुई तो पिंड अपने मूल रूप से शेष बचा। सद्गुरु कबीर साहब ही मात्र ऐसे उदाहरण है जिन्होंने जब अपनी लीला मगहर में हिंदू एवं मुसलमान दोनों धर्मो के अनुयायियों के बीच समाप्त की तो पिंड अपने मूल रूप में शेष न होकर दो पुष्प में परिवर्तित हो गया ।
अतः मृत्यु की घटना ने सद्गुरु कबीर साहब कि वाणियों एवं कृत्यों को सच साबित किया और उसके लिए तर्क - कुतर्क का स्थान नहीं छोड़ा। यही कारण भी है कि सद्गुरु की वाणी सभी के दिमाग को नहीं बल्कि हृदय को भी प्रभावित करती है। कबीर साहब के आध्यात्म मार्ग का अनुसरण करने वाले दीक्षित भक्त जन साधना से साहब के सच का संधान करते है। साहब को हमारी कोटि - कोटि साहब वन्दगी।।

सत साहिब जी || 


















रमा राम मोको कहाँ ढूढे रे बन्दे

रमा राम मोको कहाँ ढूढे रे बन्दे 


कस्तूरियाँ मूंग कौ अंग
कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढे वन माँहि।। ऐसे घटि घटि राम हैं, दुनियाँ देखे नाँहि ॥

सो साँई तन में बसै, भ्रम्यौ न जाण तास। कस्तूरी के मृग ज्यूँ, फिर फिर सूधैं घास ॥

कबीर खोजी राम का, गया जु सिंघल द्वीप। राम तो घट भीतर रमि रहया, जो आवै परतीत ॥

घटि बँधि कहीं न देखिये, ब्रह्म रहया भरपूरि। | जिनि जान्याँ तिन निकट है, दूरि कहै थै दूरि ॥

मैं जाण्याँ हरि दूर है, हरि रह्या सर्कल भरपूरि। आप पिछाण बाहिरा, नेड़ा की थै दूरि ॥















जो तिल के माहि तेल जो चम् चम् में आग तेरा साई तुझ में हे जाग सके जाग ||

जैसे फूलो के अंदर सुगंध होती हे और मेहँदी के पत्तो में मेहँदी होती हे और जैसे दूध के अंदर घी समाया होता हे इसी प्रकार

परमात्मा हमारे अंदर समाय हुए हे उसको कहि ढूढ़ने की जरूरत नहीं वो सहज ही मिल जाते हे उस जीव को अंतर मुखी

होना होगा || खोय हम खुद हे खोज रहे हे परमात्मा को किसी विडम्बना हे जीव की जो मालिक मुर्शिद के पास होते

हुए भी उसको मंदिर मज़्जिद में ढूढ रहा हे |
न जाने तेरा साहब कैसा है? मस्जिद भीतर मुल्ला पुकारे क्या साहेब तेरा बहरा है। चिंवटी के पग नूपुर बाजे सो भी साहब सुनता है। पण्डित होय के आसन मारे लम्बी माला जपता है। अंतर तेरे कपट कतरनी सो भी साहब लखता है।

मोको कहां ढूँढे रे बन्दे
मैं तो तेरे पास में
ना तीरथ मे ना मूरत में
ना एकान्त निवास में
ना मंदिर में ना मस्जिद में
ना काबे कैलास में
मैं तो तेरे पास में बन्दे
मैं तो तेरे पास में
ना मैं जप में ना मैं तप में
ना मैं बरत उपास में
ना मैं किरिया करम में रहता
नहिं जोग सन्न्यास में
नहिं प्राण में नहिं पिंड में
ना ब्रह्याण्ड आकाश में
ना मैं प्रकुति प्रवार गुफा में
नहिं स्वांसों की स्वांस में
खोजि होए तुरत मिल जाउं
इक पल की तालास में
कहत कबीर सुनो भई साधो
मैं तो हूं विश्वास में

सत साहिब जी || 






Saturday, May 4, 2019

मंगलाचरण सतगुरु गरीब साहिब जी

मंगलाचरण सतगुरु गरीब साहिब जी 
|| सदगुरू कबीर साहिब की जय || बन्दीछोड़ गरीबदास साहिब की


वाणी
|| मंगलाचरण || गरीब, नमो नमो सत्पुरूष कें, नमस्कार गुरू कीन्ह ही ।
सुर नर मुनि जन साधवा, संतों सरबस दीन्ह हीं [1] | सतगुरू साहिब संत सब, डण्डौतम् प्रणाम । | आगे पीछे मध्य हुये, तिन कू जां कुरबान
।
नराकार निरबिषं, काल जाल भय भंजनं ।
निरलेपं निज निरगुणं, अकल अनूप बेसुन्न धुनि ॥
सोहं सुरति समापतं, सकल समाना निरति लै
उज्जल हिरम्बर हरदमं, बेपरवाह अथाह है,
वार पार नही मध्यतं||गरीब जो सुमरत सिद्धि होई,
गण नायक गलताना।।
करो अनुग्रह सोई, पारस पद प्रवाना
आदि गणेश मनाऊँ, गण नायक देवन देवा।
चरण कमल ल्यौ लाऊँ, आदि अंत कर हूँ सेवा |
परम शक्ति संगीतं, रिद्धि सिद्धि दाता सोई ।।
अविगत गुणह अतीतं, सत्यपुरूष निर्मोही ।7।।
जगदम्बा जगदीश, मंगल रूप मुरारी।
तन मन अरपू शीशं, भक्ति मुक्ति भंडारी ।
सुरनर मुनिजन ध्यावें, ब्रह्मा विष्णु महेशा ।
शेष सहंस मुख गावें, पूर्जी आदि गणेशा ।
इन्द्र कुबेर सरीखा, वरूण धर्मराय ध्यावें ।।
समरथ जीवन जीका, मन इच्छ्या फल पावै ।
तेतीस कोटि अधारा, ध्यावें सहंस अठासी।
उतरै भौ जल पारा, कटि हैं जम की फांसी ।।

सत साहिब जी ||





Thursday, May 2, 2019

कबीर वाणी


कबीर
वाणी
| गुरु मिला तब जानिये, मिटे मोह तन ताप ।। | हरष शोक व्याप नहीं, तब गुरु आपै आप ।।।
सांई इतना दीजिए, जामे कुटुम समाय। । मैं भी भूखा ना रहूँ, साधु न भूखा जाय ।। एक ही साधै सब सधै, सब साधै सब जाय।। । माली सीचे मूल को, फूलै फलै अघाय !! । जो जाको गुन जानता, सो ताको गुन लेत।।
कोयल आमहि खात है, काग निंबोरी लेत।
कीया कछ न होते है, अनकीया ही होय।। 1 कीया जो कछू होत तो, करता औरे कोय ॥
आसा तो गुरुदेव की, दूजी आस निरास। पानी में घर मीन का, सो क्यों मरै पियास ॥ गुरु कीजै जानि के, पानी पीजै छानि। - बिना विचारै गुरु करै, पड़े चौरासि खानि ॥
जैसी करनी जासु की, तैसी भुगतै सोय।। बिन सतगुरु की भक्ति के, जनम जनम दुख होय ।।


अवधू हम तो प्रपटन के बासी । तीरथ जाहिं न देवल
पूजौं, ना वृन्दावन काशी ॥ | ऐसा दर्पण मंझि हमारै, हम दर्पण के माहीं । ऐनक
दरिया चिसमें जोये, नूर निरंतर झाहीं ॥| रहनी रहै सो रोगी होई, करनी करै सो कामी । रहनी
करनी से हम न्यारे, ना सेवक ना स्वामी ॥ | इन्द्री कसता सोई कसाई, जग मैं बहै सो बौरा । ऐसा
खेल विहंगम हमरा, जीतौ जम किंकर जौरा ॥ ठाकुर तो हम ठोक जराये, हरि की हाट उठाई । राम
रहीम मजूरी करि हैं, उस दरगह मैं भाई ॥ शेष महेश गणेशर पूजे, पत्थर पानी ध्यावें । रामचंद्र
दशरथ के पूता, से कर्ता ठहरावै ॥
मात पिता सुत इस्तरी,
आलस बन्धू कानि साधु दरश को जब चलै, ये अटकावे आनि।।
साधु शब्द समुद्र है, जामें रतन भराय।
मन्द भाग मुट्ठी भरै, कंकर हाथ लगाय।।।
संगत कीजै साधु की, कभी न निष्फल होय।
लोहा पारस परस ते, सो भी कंचन होय।।।।
कई बार नहिं कर सके, दोय बख्त करि लेय।
कबीर साधु दरश ते, काल दगा नहि देय॥
साधु बिरछ सतज्ञान फल, शीतल शब्द विचार।
जग में होते साधु नहिं, जर मरता संसार।॥
साधु मिले यह सब टलै, काल-जाल जम चोट।
शीश नवावत ढहि परै, अघ पापन के पोट॥
साधु भूखा भाव का, धन का भूखा नाहिं।
धन का भूखा जो फिरै, सो तो साधु नाहि॥
दया गरीबी बन्दगी, समता शील सुभाव।
ये ते लक्षण साधु के, कहैं कबीर सद्भाव ॥
छठे मास नहिं करि सकै, बरस दिना करि लेय।
कहैं कबीर सो भक्तजन, जमहिं चुनौती देय।
कंचन दीया करन ने, द्रौपदी दीया चीर।
जो दीया सो पाइया, ऐसे कहैं कबीर॥
दोय बखत नहिं करि सके, दिन में करु इक बार।
कबीर साध दरश ते, उतने शौच
सत कबीर ||